फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power supply cut off for seven hours without prior notice; 10,000 consumers inconvenienced.

Deoria News: बिना पूर्व सूचना के सात घंटे काट दिए बिजली 10 हजार उपभोक्ता परेशान

Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Power supply cut off for seven hours without prior notice; 10,000 consumers inconvenienced.
रामपुर कारखाना। पांडेयचक विद्युत उपकेंद्र से शनिवार सुबह बिना पूर्व सूचना बिजली आपूर्ति बंद कर दिए जाने से करीब 10 हजार उपभोक्ता सात घंटे तक भीषण गर्मी में परेशान रहे। सुबह सात बजे बंद हुई बिजली आपूर्ति दोपहर दो बजे बहाल हो सकी। करीब तीन घंटे बाद लाइनमैन ने व्हाट्सएप ग्रुप पर आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
विज्ञापन

पांडेयचक उपकेंद्र को भटवलिया से जोड़ने के लिए इन दिनों 33 केवी मेन लाइन पर काम चल रहा है। शनिवार सुबह उपकेंद्र के पास लाइन पर कार्य के चलते करीब सात बजे बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। पूर्व सूचना नहीं मिलने के कारण करीब एक घंटे बाद उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को फोन करना शुरू किया। लगातार फोन आने के बावजूद उन्हें तत्काल बिजली कटौती का कारण नहीं बताया गया। करीब 10 बजे लाइनमैन ने उपभोक्ताओं के व्हाट्सएप ग्रुप में बिजली आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी। इसके बाद उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पर फोन करना बंद कर दिया। दोपहर दो बजे करीब सात घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

वर्तमान में पांडेयचक उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति मिलती है। देसही देवरिया और रामपुर कारखाना उपकेंद्रों को एक ही लाइन से आपूर्ति मिलने के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या बनी रहती थी। इससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी। लगातार शिकायतों के बाद बिजली निगम ने पांडेयचक उपकेंद्र को कसया से हटाकर देवरिया क्षेत्र से जोड़ने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद अब पांडेयचक उपकेंद्र को भटवलिया से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता ने बताया कि पांडेयचक उपकेंद्र को भटवलिया से जोड़ने का काम चल रहा है। इसी के चलते 33 केवी लाइन की आपूर्ति बंद की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed