{"_id":"6a9324d3845ca723660ed393","slug":"rise-in-patients-with-fungal-ear-infections-during-the-rainy-season-deoria-news-c-208-1-deo1009-190422-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बारिश के मौसम में बढ़े कान में फंगल इंफेक्शन के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बारिश के मौसम में बढ़े कान में फंगल इंफेक्शन के मरीज
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी के सामने लगी मरीजों की कतार
देवरिया। बारिश के मौसम में कान के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में 60 प्रतिशत मरीज कान के आ रहे हैं। वहीं गले में खराश की समस्या लेकर आने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है।
मेडिकल काॅलेज के नाक कान गला रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लग रही है। यहां पर प्रतिदिन ओपीडी में 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। इसमें ज्यादातार कान के रोग के मरीज होते हैं। अधिकांश फंगल इंफेक्शन से पीड़ित होते है। शनिवार को ओपीडी में एक महिला अपने बच्चे का कान दिखाने आईं थीं। उन्होंने डॉक्टर से बताया कि बच्चे के कान में दर्द हो रहा है। डॉक्टर प्रदीप गुप्ता ने जांच कर बताया कि कान में फंगल इंफेक्शन हो गया है। डॉक्टर ने दवा लिखकर उचित परामर्श दिया। डॉक्टर ने बताया कि कान में पानी जाने से बचाएं। इसके अलावा गले में खराश की समस्या लेकर भी कई मरीज पहुंचे। डॉक्टर ने मरीज को देखकर दवा दिया और परहेज आदि बताया।
आजकल ओपीडी में कान में फंगल इंफेक्शन मरीजों की संख्या बढ़ गई है। दिक्कत हो तो कान में किसी भी प्रकार का पानी और तेल नहीं जाने देना चाहिए। कान में खुजली नहीं करनी चाहिए। डॉक्टर को दिखाएं। गले में खराश के मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। ऐसे मरीजों को कोल्ड डि्रंक और फ्रिज के पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. प्रदीप गुप्ता, असिस्टेंट प्राेफेसर ईएनटी विभाग, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज