फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Or the Muharram procession that took place amidst the days of Hussain

Deoria News: या हुसैन की सदाओं के बीच निकला मुहर्रम का जुलूस

Thu, 18 Jul 2024 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 18 Jul 2024 02:36 AM IST
विज्ञापन
Or the Muharram procession that took place amidst the days of Hussain
मुहर्रम पर शहर के मालवीय रोड पर करतब दिखाते ​अजादार।
- शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के लगा मेला, देर शाम तक ताजिया कर्बला में दफन किए गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में बुधवार को मुहर्रम की दसवीं का मातमी जुलूस पूरे शान शौकत के साथ निकाला गया। शहर में विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने अपने करतबों से लोगों को हैरान कर दिया। देर शाम तक ताजिया कर्बला में दफन किए गए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों व ताजिएदारों को पुरस्कृत भी किया गया। इस मौके पर मालवीय रोड से तहसील चौक मुहर्रम का मेला लगा रहा।


हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में सुबह में नौवीं व शाम को दसवीं का जुलूस शहर में निकाला गया। सुबह में स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा अबूबकरनगर, चांद क्लब न्यू कालोनी, फाइव स्टार क्लब बांस देवरिया, ताज क्लब देवरिया खास, इस्लामिया अखाड़ा रामनाथ देवरिया, एकता क्लब पिपरपाती, इलाही क्लब इलाही टोला, हुसैनी क्लब चिरईया डाला, थ्री स्टार क्लब अलीनगर, फोर स्टार हैदरी क्लब शांतिनगर महुआबारी, नाइन स्टार क्लब रामगुलाम टोला, न्यू ताज क्लब अखाड़ा रघवापुर ने भी अपने ताजियां के साथ जुलूस निकाला। स्टार क्लब अब्बासिया अखाड़ा अबूबकरनगर की सरपरस्ती में सभी अखाड़े और ताजिया अपने-अपने निर्धारित रूट से होते हुए तहसील चौक पर पहुंचे। इसके बाद सभी मालवीय रोड पर पहुंचे, जहां पर अन्य जगहों से आए अखाड़े व ताजिए का मिलन हुआ। यहां पर अंजुमन इस्लामिया के सदर मो.जलालुद्दीन खां की ओर से अखाड़ों को बेहतर प्रदर्शन पर ईनाम दिया गया। शाम को तहसील चौक से पुन: सारे अखाड़े अपनी ताजिया के साथ पहुंचे। इसके बाद अमन गेट से होते हुए दसवीं का जुलूस प्रारंभ हुआ। जुलूस में शामिल युवाओं ने पूरे रास्ते भर अपने खतरनाक खेलों से लोगों को अचंभित किया। इसके बाद देर शाम को सभी कर्बला की ओर रवाना हुए। इसके पूर्व स्टार क्लब अब्बासिया की ओर से बेहतर ताजिया बनाने वालों को पुरस्कार दिया गया। जुलूस में मेराज अहमद, इमरान अहमद, तारुफ, ताहा अंसारी, अनवारुल हसन चंचल, जावेद अहमद, नसीम अहमद, शमशेर अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


--------

हुसैन की सदाओं के बीच रखे गए ताजिए
गढ़रामपुर। तरकुलवा विकास खंड के गढ़रामपुर नहर पुलिया के पास गत वर्ष की तरह इस साल भी बुधवार को हुसैन की सदाओं के बीच ताजिए रखे गए। जहां बालपुर, मुंडेरा बाबू, सोन्हुला रामनगर, बसंतपुर पिपरिया आदि गांवों के लोग जुलूस के साथ ताजिया लेकर पहुंचे। जिसमें युवाओं ने अपने करतब दिखाए। साथ ही भव्य मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें देर शाम तक आसपास के गांवों के लोगों ने खरीदारी की। कई जगह पर कुछ लोगों ने मेले में आगंतुकों के लिए जलपान का इन्तजाम किया था। मेले में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
मुहर्रम पर युवाओं ने दिखाया करतब

बघौचघाट। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुहर्रम के महीने के दसवें दिन बुधवार को क्षेत्र में शान शौकत के साथ मातमी जुलूस निकाला। बघौचघाट क्षेत्र में रामपुर महुआबारी, तुर्क पट्टी,मलसी, बेलहमा में मेला भी लगा। तुर्कपट्टी में सभी गांवों की ताजिया शाम को पहुंची, जहां सभी का मिलन हुआ। मेले में सफीक अहमद,सादिक अली, मुहम्मद फतेह, इरसाद अहमद आदि मौजूद रहे।

----------
मेले में युवकों ने किया मारपीट

रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग में ताजिया मेले का आयोजन किया गया जिसमें रामपुर बुजुर्ग गांव के दो युवक किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। इसमें एक युवक ने दूसरे युवक के सिर पर हाथ में पहने कड़ा से प्रहार कर दिया जिससे दूसरे का सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed