फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One day's salary of Sub-Regional Marketing Officer stopped due to absence, clarification

Deoria News: अनुपस्थित रहने पर उपक्षेत्रीय विपणन अधिकारी का एक दिन का वेतन रोका, स्पष्टीकरण

Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
One day's salary of Sub-Regional Marketing Officer stopped due to absence, clarification
किसानों ने छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गो आश्रय स्थल पहुंचवाने की उठा आवाज
विज्ञापन

सीडीओ की अध्यक्षता में किसान दिवस का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। किसान दिवस का आयोजन विकास भवन के गांधी सभागार में बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में किया गया। उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया। इसमें किसानों ने उर्वरक का अधिक मूल्य लेने, नहर में पानी न होने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की बात रखी।
उप कृषि निदेशक ने पिछले माह की बैठक के आख्या का रखा, जिसमें कुंवर राणा प्रताप सिंह ने शिकायत की थी कि ग्राम नरौली संग्राम में छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गो आश्रय केंद्र में डाला जाए। पर पकड़वाकर गो-आश्रय केंद्र नहीं भेजा गया था। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शीघ्र पकड़वाने का आश्वासन दिया। जिला कृषि अधिकारी ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा 31 जुलाई तक करा सकते हैं। यदि किसी किसान को अपनी खरीफ की फसल का बीमा नहीं कराना है तो वे 24 जुलाई तक बैंकों को प्रार्थना पत्र दे दें। ऐसा न करने पर उनके अधिसूचित फसल का प्रीमियम बैंक की ओर से काट लिया जाएगा। कहा कि कृषि रक्षा इकाइयों पर खरपतवारनाशी रसायन के रूप में प्लेटिराक्लोर उपलब्ध है। उसे प्राप्त किया जा सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने कहा कि भेड़, सुअर, बकरी, पोल्ट्री पालन पर 50 प्रतिशत का अनुदान है एवं साइलेज मेकिंग पर एक करोड़ की लागत पर 50 लाख का अनुदान है। इसके लिए इच्छुक किसान उत्तम मित्र पोर्टल पर किसी भी जन सेवा केंद्र व कार्यालय में आन लाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही व अन्य सदस्यों ने कहा कि जंगली सुअर, वनरोज (घड़रोज) को मारने के लिए वन क्षेत्राधिकारी को आदेश दिया जाए। विनय सिंह ने कहा कि कृषि विभाग का जनपद स्तरीय किसान मेला विकास खंड स्तर पर न कराया जाए। कहा कि विद्युत विभाग से जांच अभियान चलाया जाता है तो किसानों का विद्युत तार काट दिया जाता है और उनका केबल व मोटर जब्त कर लिया जाता है ऐसे किसानों को कनेक्शन दिया जाए। मारकंडेय सिंह, सदानंद यादव ने बैकुंठपुर माइनर में पानी नहीं आने की शिकायत की। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज कुमार राय को बैकुंठपुर माइनर में पानी होने की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिया कि रोस्टर तैयार कर ग्राम पंचायत भवन पर कैंप लगाकर कनेक्शन दिया जाए। उर्वरक बिक्री केंद्रों से अधिक मूल्य लेने की शिकायत पर सीडीओ ने जिला कृषि अधिकारी से औचक जांच कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उप कृषि निदेशक राजेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी मृत्युंजय सिंह, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज कुमार राय, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सीताराम यादव, अवर अभियंता मत्स्य रवींद्र मिश्र, भाकियू नेता कौशलेश नाथ मिश्रा, अतुल कुमार मिश्रा, बड़े शाही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed