{"_id":"6a972212691f9a7b4c0f6745","slug":"one-days-salary-of-six-beos-deducted-deoria-news-c-208-1-deo1009-190660-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छह बीईओ का एक दिन का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छह बीईओ का एक दिन का वेतन कटा
Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला टास्क फोर्स, शिक्षा समिति एवं प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा की। कार्य में लापरवाही पाए जाने पर 6 खंड शिक्षा अधिकारियों का एक-एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
उन्होंने विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, डिजिटल अटेंडेंस, आधारभूत सुविधाओं तथा विभिन्न शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
इस कार्रवाई की जद में खंड शिक्षा अधिकारी नगर, गौरी बाजार, रामपुर कारखाना, बनकटा, पथरदेवा एवं बरहज आए हैं।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से प्रत्येक शिक्षक की उपस्थिति ऑनलाइन टैबलेट के माध्यम से अनिवार्य रूप से दर्ज करवाने तथा डिजिटल उपस्थिति की नियमित निगरानी करने को कहा। साथ ही 20-20 विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बिना मान्यता प्राप्त विद्यालयों को बंद कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
ऑपरेशन कायाकल्प के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराने तथा खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत एवं खंड शिक्षा अधिकारियों के समन्वय से विद्यालयों को निर्धारित 19 पैरामीटरों के अनुसार संतृप्त करने के निर्देश दिए।
पेयजल, शौचालय, विद्युत, फर्नीचर, फर्श एवं विद्यालय परिसर के रखरखाव के साथ प्रोजेक्ट अलंकार के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं संदर्भों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें।
शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जीयावन मौर्य आदि उपस्थित रहे।