{"_id":"606098e78ebc3e5909627504","slug":"one-case-of-corona-positive-found-in-deoria-city-deoria-news-gkp3901063118","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कोरोना ने दी दस्तक, एक की आई पॉजिटिव रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कोरोना ने दी दस्तक, एक की आई पॉजिटिव रिपोर्ट
विज्ञापन

देवरिया।शहर में कोरोना ने दस्तक दे दी है। बाहर से आने वाले लोग जांच में पॉजिटिव मिलने शुरू हो गए हैं। रविवार को एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6788 हो गई है। जबकि 6671 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 95 लोगों की मौत हो चुकी है।
संक्रमण बढ़ने के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं। प्रशासन चुप्पी साधे हैं। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। लोग मॉस्क नहीं लगा रहे हैं वहीं सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं किया जा रहा है। कोरोना से संक्रमित आठ लोग होम आइसोेलेशन में हैं। एक्टिव केस की संख्या 22 हो गई है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के न्यू कालोनी मोहल्ला निवासी एक युवक दिल्ली से वैशाली एक्सप्रेस से आया था। उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके संपर्क के आने वालों तथा परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कराई जा रही है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य स्थानों पर जांच कराई जा रही है। कहा कि हर व्यक्ति को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक है। कहा कि बाहर से आने वाले लोग स्वयं भी अस्पताल में आकर जांच कराएं।