{"_id":"66e15cfdf33b4e47b80416b4","slug":"one-bike-rider-died-another-injured-after-being-hit-by-a-pickup-in-deoria-2024-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक से दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, पिकअप की चपेट में आ गया- दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक से दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, पिकअप की चपेट में आ गया- दोनों की मौत
Wed, 11 Sep 2024 02:34 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:34 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद अस्पताल में जुटी भीड़, मृतक युवक अमन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसपर सवार युवक गंभीर रूप घायल हो गया। आसपास के लोगों दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बाइक चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शाहिद को भी चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाली थाना क्षेत्र के नवलपुर गांव निवासी अमन साहनी (22) पुत्र रामदुलारे साहनी बुधवार की सुबह घर से अपने दोस्त शाहिद को लाने के लिए सलेमपुर रेलवे स्टेशन गया था। रेलवे स्टेशन से दोस्त को रिसीव करने के बाद वापस गांव लौट रहा था। अभी वह सलेमपुर नवलपुर रोड स्थित औरंगाबाद मोड के समीप पहुंचा था कि सामने से आ रही तेज रफ्तार की पिकअप ने जोड़कर टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतना तेज थी कि बाइक अनियंत्रित होकर पिकअप के नीचे जा घुसी और बाइक पर सवार दोनों युवकों को घसीटते हुए तकरीबन 50 मीटर तक आगे बढ़ गई। आस पास के लोगों पिकअप चालक को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। जबकि दोनों घायलों को आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने बाइक चालक की मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां शाहिद की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।