{"_id":"699f5415dd7097b868038156","slug":"one-and-a-half-hour-ruckus-after-blocking-bhagalpur-salempur-road-deoria-news-c-208-1-deo1010-175827-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भागलपुर-सलेमपुर मार्ग जाम कर डेढ़ घंटे हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भागलपुर-सलेमपुर मार्ग जाम कर डेढ़ घंटे हंगामा
Thu, 26 Feb 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
भागलपुर- सलेमपुर मार्ग जाम के दौरान लोगों से बात करती राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी मौतम। संवाद
- फोटो : gulmarg news
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई ट्रक चालक रामप्रताप कुशवाहा (55 वर्ष) की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार की शाम भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब डेढ़ घंटे तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
राज्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस ने मृतक के दामाद की तहरीर पर बिजली उपकेंद्र सलेमपुर अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जिसके बाद लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने को तैयार हुए।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के धनौती ढाला के कोटवा टोला निवासी रामप्रताप कुशवाहा (55 वर्ष) पुत्र हरदेव बुधवार सुबह बरठा-सलेमपुर मार्ग पर ट्रक लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। जिससे करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रक में आग लग गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के समय क्षेत्रीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शाम करीब 5:30 बजे भागलपुर-सलेमपुर मार्ग पर शव रखकर जाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार और कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
बाद में एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और नायब तहसीलदार गोपालजी भी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन लोग संतुष्ट नहीं हुए। ग्रामीणों ने मौके पर राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम को बुलाने की मांग की। सूचना पर राज्यमंत्री पहुंचीं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। देर शाम को पुलिस ने मृतक के दामाद पवन कुमार कुशवाहा निवासी मईल थाना क्षेत्र के बगहा गांव की तहरीर पर विद्युत निगम के समस्त अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
राज्यमंत्री के आश्वासन के बाद शाम करीब सात बजे ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए। हालांकि जाम समाप्त होने के बाद भी देर रात तक मार्ग पर वाहनों की रफ्तार सामान्य नहीं हो सकी और सलेमपुर से भागलपुर की ओर जाने वाली सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।