{"_id":"64d529290622062cc0097039","slug":"old-man-died-due-to-electrocution-there-was-hue-and-cry-in-the-family-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-3768-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
विज्ञापन
घटना तड़के चार बजे भाटपाररानी थाना के लाखोपार की है
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम लाखोपार में बृहस्पतिवार को तड़के 65 वर्षीय वृद्ध की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन सुबह छोटी गंडक नदी के जिरासो घाट पर दाह संस्कार कर दिए।
ग्राम लाखोपार निवासी 65 वर्षीय रामनरेश ठाकुर बिहार के मीरगंज जिला गोपालगंज में आइस्क्रीम बेचने का काम करते थे। वह गांव आए हुए थे। रात में टीन शेड के कमरे में स्टैंड वाला पंखा लगाकर सोए थे। तड़के चार बजे शौच करने के बाद आकर पंखे को हटा रहे थे। पंखे में पहले से विद्युत प्रवाहित हो रहा था। पंखा को हटाते समय करंट की चपेट में आ गए। आवाज सुनकर परिजन जगे तथा उन्हें किसी तरह छुड़ाए और भाटपाररानी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। रामनरेश ठाकुर के पत्नी की वर्षों पहले मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र अजय मुंबई में नाई का काम करता है। छोटा पुत्र मुन्ना ठाकुर भाटपाररानी में आइस्क्रीम बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी की जा रही है।