फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Old man beaten up for not withdrawing case

Deoria News: केस वापस नहीं लेने पर वृद्ध से मारपीट

Tue, 17 Dec 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 17 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Old man beaten up for not withdrawing case
देवरिया। न्यायालय में चल रहे मुकदमा वापस नहीं लेने पर पट्टीदारों ने वृद्ध को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस न तो मौके पर गई और न ही मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देते हुए जन सुनवाई के पोर्टल भी आवेदन भेज न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

भटनी थाना क्षेत्र के मदनचक निवासी राजनाथ यादव पुत्र स्वर्गीय रघुनंदन यादव को उसके पट्टीदारों ने बीते एक दिसंबर को न्यायालय में चल रहे मुकदमा को उठाने के लिए गाली-गालौज शुरू कर दिया। घटना एक दिसंबर को लगभग 10 बजे रात की है। विरोध करने पर मुकदमा उठाने की बात को लेकर अपशब्द का प्रयोग कहते हुए मारने पीटने लगे। इस घटना में राजनाथ यादव को काफी चोटें आई हैं।
विज्ञापन



इसके बाद भटनी थाने को सूचित किया व थाना भटनी के आदेशानुसार राजनाथ का मेडिकल कराया। उसी दिन तहरीर भी दी गई, लेकिन आज तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। इस संबंध में अश्वनी प्रधान ने कहा कि इससे पूर्व में कई बार मुकदमा दर्ज हुआ था। इनका पट्टीदार नशे में धुत होकर मारपीट करता रहता है। इस मामले को मैं देखवाता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed