{"_id":"e414c99c03cd82369c326cfeabee28d3","slug":"old-bdc-the-new-head-vote-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने बीडीसी, नए प्रधान डालेंगे मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने बीडीसी, नए प्रधान डालेंगे मत
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Thu, 28 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में पुराने बीडीसी सदस्य और नए ग्राम प्रधान अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
निर्वाचन कार्यालय ने 5056 मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है। निर्वाचन कार्यालय सूची को तैयार करने में जुट गया है।
नव निर्वाचित बीडीसी सदस्य मताधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। पुुराने बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल मार्च महीने तक होने से ऐसा हो रहा है।
निर्वाचन कार्यालय पुराने बीडीसी सदस्यों का फोटो ब्लॉक कार्यालयों से एकत्र करने में जुटा है।
विधान परिषद सदस्य स्थानीय प्राधिकारी देवरिया और कुशीनगर में 5056 मतदाताओं की अनंतिम सूची प्रकाशित की गई है।
इसमें कुशीनगर में 2602 जबकि देवरिया में 2454 मतदाताओं का नाम है। चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बीडीसी सदस्यों की सूची फोटो सहित तलब किया गया है।
पुराने बीडीसी सदस्यों का कार्यकाल 18 मार्च 2016 तक है। ऐसे में नए बीडीसी मताधिकार से वंचित रह जाएंगे।
इस चुनाव में वोट देने वाले नव निर्वाचित ग्राम प्रधान, नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत के सभासद, जिला पंचायत सदस्यों की सूची तैयार कर निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना है।
ब्लॉक कार्यालयों की उदासीनता के चलते अधिकांश ब्लॉकों से प्रतिनिधियों की सूची नहीं मिल सकी है।