{"_id":"6792a91b6ec00b92d6029780","slug":"oath-administered-to-the-office-bearers-of-tehsil-bar-association-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-145477-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
Fri, 24 Jan 2025 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। न्यायाधिकारी सक्षम शेखर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सदानंद कुशवाहा को शपथ दिलाई। उसके बाद अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारियों को संयुक्त रूप से शपथ दिलाई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दिव्या मित्तल ने कहा कि अधिवक्ता समाज हमेशा गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने का कार्य करता है। उन्होंने बार एसोसिएशन के निर्वाचित अध्यक्ष की मांग पर ग्राम न्यायालय भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। न्यायधिकारी सक्षम शेखर ने कहा कि आमजन को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाने का दायित्व अधिवक्ता समाज की है। पीड़ित अधिवक्ता के पास बहुत ही उम्मीद के साथ जाता है। समारोह को एसडीएम दिशा श्रीवास्तव, सिंहासन गिरी, तहसीलदार अलका सिंह, रामनारायण लाल श्रीवास्तव, सीओ दीपक शुक्ला, उमाशंकर तिवारी, गोपाल जी, हरि प्रसाद आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सदानंद कुशवाहा ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य, कनिष्ठ उपाध्यक्ष रवि प्रकाश पांडेय, वेद प्रकाश शाह, दिलीप कुमार यादव, कोषाध्यक्ष आद्या तिवारी, संयुक्त मंत्री शशि भूषण के अलावा रमेश कुमार सिंह, विष्णु दत्त पांडेय, विवेक सिंह को शपथ दिलाई।
इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, सुधांशु तिवारी, बैजनाथ पांडेय, भरत भूषण, परमानंद यादव, प्रमोद तिवारी, आद्या तिवारी, रामेश्वर प्रसाद मिश्र, देव मोहन तिवारी, पूर्व विधायक स्वामीनाथ भाई, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुनीत यादव, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।