फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Number of patients with viral infections and eye flu rises.

Deoria News: वायरल संक्रमण और आई फ्लू के मरीज बढ़े

Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 20 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Number of patients with viral infections and eye flu rises.
रुद्रपुर- सीएचसी में मरीजों की जांच करते चिकित्सक
रुद्रपुर। बारिश और बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण और आई फ्लू तेज़ी से फैल रहा है। सीएचसी में वायरल से संक्रमित और आई फ्लू के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

रोजाना 30 से 40 मरीज लाल आंखें, पानी आना, जलन और सूजन का इलाज कराने पहुंच रहे है। शनिवार को ओपीडी में करीब 300 मरीजों में से आधे से अधिक वायरल और कंजंक्टिवाइटिस के मरीज शामिल रहे। शनिवार को ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. अनुपम दूबे, डॉ. रवि गुप्ता, डॉ. एचएम पांडेय मौजूद थे। इन डॉक्टरों ने बताया कि वायरल से सबसे अधिक बच्चे पीड़ित हो रहे हैं। नियमित दवा और बचाव से वायरल बुखार जल्द नियंत्रित हो रहा है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीबी सिंह ने बताया कि आई फ्लू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिन्हें आई फ्लू की शिकायत है वे घर के सदस्यों से दूर रहे और चश्मे का प्रयोग करें। आंखों को अच्छे से साफ करके डॉक्टरों के अनुसार समय-समय पर जांच और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed