{"_id":"693b1048364aff849d07d404","slug":"now-the-forms-will-be-submitted-at-the-booths-till-26th-the-voter-list-will-be-prepared-from-27th-deoria-news-c-208-1-deo1011-169896-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब 26 तक बूथों पर जमा होंगे प्रपत्र, 27 से बनेगी मतदाता सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब 26 तक बूथों पर जमा होंगे प्रपत्र, 27 से बनेगी मतदाता सूची
Fri, 12 Dec 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्यक्रम आगे बढ़ गया है। अब 26 दिसंबर तक मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से संबंधित प्रपत्र जमा किए जाएंगे। 27 दिसंबर से मतदाता सूची के लिए ड्रॉफ्ट बनाने का काम शुरू होगा। देर शाम इससे संबंधित निर्देश जारी हो गया।
बूथों पर मतदाताओं की मदद के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। देवरिया शहर में पांच मतदान केंद्रों पर अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है।
पहले 11 दिसंबर तक प्रपत्र जमा करना था। इसको लेकर तीन दिन से कर्मचारी दिन-रात काम में लगे हुए थे। बृहस्पतिवार को जिले में 99 प्रतिशत प्रपत्र एकत्रित करने का काम पूरा भी किया गया था लेकिन अब समयाविध आगे बढ़ने पर बाकी बचे हुए प्रपत्र एकत्रित करने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
इस कार्य में सरलता के लिए अब बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी भी लगाए गए जा रहे हैं। देवरिया शहर में पांच बूथों हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त कर्मचारी लैपटॉप के साथ मौजूद रहेंगे।