{"_id":"693da8f4adf72084fd0acaec","slug":"now-serious-patients-will-not-be-referred-from-the-medical-college-deoria-news-c-7-1-gkp1053-1164226-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: अब मेडिकल काॅलेज से रेफर नहीं होंगे गंभीर मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: अब मेडिकल काॅलेज से रेफर नहीं होंगे गंभीर मरीज
Sat, 13 Dec 2025 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में तैयार हो रहा ट्रामा सेंटर, फोटो संवाद
देवरिया। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के शुरू हो जाने के बाद भी गंभीर रोगियों को हायर सेंटर भेजने को एक प्रथा मानकर लोग यहां की सुविधाओं की आलोचना करते रहे हैं, लेकिन इसमें अब बदलाव होने वाला है। गंभीर रोगियों के लिए क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण जारी है।
वहीं दुर्घटना में घायल और अन्य वजह से अचानक बीमार पड़ने वाले लोगों के लिए ट्रॉमा सेंटर का निर्माण अंतिम चरण में है। अगले साल मार्च तक इनके शुरू हो जाने की उम्मीद है। इन दोनों भवनों के बन जाने के बाद यहीं पर लोगों का इलाज हो सकेगा। जिससे अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सकेगी, साथ ही लोगों के धन की भी बचत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) का निर्माण हो रहा है। जून 2024 से अब तक दो मंजिल भवन की छत पड़ चुकी है। रैंप का निर्माण कार्य जारी है। इसके अगले साल 2026 के जुलाई तक बनकर तैयार होने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भवन मेडिकल कॉलेज के परिसर में 4,250 वर्ग मीटर भूमि पर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस यूनिट में कुल 50 बेड होंगे। क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत किया जा रहा है। इस यूनिट में ट्रामा के मरीज नहीं लिए जाएंगे। ओपीडी में देखे गए गंभीर रोगी ही भर्ती किए जाएंगे। इसके निर्माण से आईसीयू की कमी पूरी हो जाएगी। ऐसे रोगियों को यहीं पर उचित चिकित्सा कर ठीक किया जा सकेगा। बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं रहेगी।