{"_id":"632ca2ee9ba9f31bf40f8298","slug":"notice-to-16-beo-deoria-news-gkp4514363167","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नहीं रुकेंगे अवकाश के आवेदन, 16 बीईओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नहीं रुकेंगे अवकाश के आवेदन, 16 बीईओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब नहीं रुकेंगे अवकाश के आवेदन, 16 बीईओ को नोटिस
20 सितंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों के 385 अवकाश आवेदन लंबित
शासन के सख्त रुख के बाद बदली स्थिति, एक दिन बाद ही 202 आवेदनों को मिली स्वीकृति
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मानव संपदा पोर्टल पर परिषदीय शिक्षकों के अवकाश के आवेदन स्वीकृत करने वाले 16 खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही अवशेष आवेदनों को शीघ्र निस्तारण करने के बीएसए ने निर्देश दिए हैं। भविष्य में ऐसा किए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
परिषदीय शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के प्रसूतावकाश के आवेदनों को स्वीकृत करने में हीलाहवाली किए जाने की शिकायत शासन स्तर पर पहुंचने के बाद अब स्थिति थोड़ी बदलती हुई दिख रही है। 19 सितंबर को मानव संपदा पोर्टल पर जिन लंबित आवेदनों की संख्या 587 थी, वह 20 सितंबर को 385 पर आ गई।
इसमें बीईओ सलेमपुर 44, भटनी 35, भलुअनी 34, बनकटा 34, रामपुर कारखाना 33, तरकुलवा 33, रुद्रपुर 30, भाटपाररानी 25, पथरदेवा 24, देवरिया सदर 22, गौरीबाजार 17, भागलपुर 17, लार 15, बैतालपुर 12, देसही देवरिया आठ व बीईओ बरहज कार्यालय पर दो ही आवेदन लंबित दिखे। जबकि 19 सितंबर को बैतालपुर में सबसे ज्यादा 76 आवेदन लंबित थे।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि बरहज व तरकुलवा के बीईओ पर लगे आरोपों में कुछ आरोप ऐसे भी थे, जिनका खामियाजा उन्हें चार दिन पहले निलंबन के रूप में भुगतना पड़ा। बीएसए स्तर से कार्रवाई के बाद से अवकाश के आवेदनों को बीईओ स्तर से अब तेजी से निस्तारित किया जाने लगा है।
कोट
शासन के गंभीर रुख को देखते हुए तथा दो बीईओ पर कार्रवाई के बाद शिक्षकों के अवकाश के आवेदनों को फौरन निस्तारित किया जा रहा है। देवरिया सदर व नगर क्षेत्र के शिक्षकों के आवेदनों को मंगाकर इसे स्वीकृति दी जा रही है।
-विजयपाल नारायण त्रिपाठी, नगर क्षेत्र व देवरिया सदर के बीईओ
कोट
मानव संपदा पोर्टल पर परिषदीय शिक्षकों के अवकाश के ऑनलाइन आवेदन की स्थिति की लगातार शासन की ओर से समीक्षा की जा रही है। इसमें लापरवाही करने वाले सभी 16 विकास खंडों के बीईओ को नोटिस जारी किया गया है। तीन दिनों में इन्हें स्पष्टीकरण देना है। भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति होने पर सभी बीईओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-हरिश्चंद्र नाथ, बीएसए