{"_id":"68d04d5b3d0a1466140aaf66","slug":"new-gst-rates-will-simplify-the-lives-of-citizens-deoria-news-c-208-1-deo1009-163786-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जीएसटी की नई दरों से सरल होगा नागरिकों का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जीएसटी की नई दरों से सरल होगा नागरिकों का जीवन
Mon, 22 Sep 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
व्यापारियों को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान। संवाद
रुद्रपुर। जीएसटी में नई सुधारों से होने वाले फायदे को रविवार को केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने व्यापारियों के बीच साझा किया। रामजी सहाय पीजी कॉलेज में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने जीएसटी सुधार को ग्राहक और व्यापारी के हित में बताया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधार को लेकर देश का हर वर्ग उत्साह में है। यह कदम नागरिकों के जीवन में सरलता और अब तक का सबसे अधिक बचत साबित करने वाला कर होगा। जिससे मध्यम वर्ग के लिए काफी राहत मिली है। जीएसटी में कमी के कारण घर, वाहन और यात्रा पर खर्च कम होगा।
नागरिकों के सपनों को पूरा होगा। उन्होंने कहा कि नए जीएसटी सुधारों से गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं और व्यापारी सभी को लाभ मिलेगा। आगामी त्योहार में सामान की खरीद पर कम जीएसटी होने से आम जनता की जेब पर बोझ कम होगा। इस अवसर पर प्रबंधक सूरज जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम, दिलीप जायसवाल रमेश गुप्ता, मनीष गुप्ता, अंशुल त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।