फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Negligence in creating Apaar ID, notice to 271 principals

Deoria News: अपार आईडी बनाने में लापरवाही, 271 प्रधानाध्यापकों को नोटिस

Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 29 Jan 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Negligence in creating Apaar ID, notice to 271 principals
देवरिया। परिषदीय स्कूलों के विद्यार्थियों की अपार आईडी जल्द से जल्द तैयार करने को लेकर शासन स्तर से लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिले में भी इसे लेकर विभागीय लोग प्रयासरत हैं, हालांकि अपेक्षित सफलता नहीं मिल पा रही है। इधर यह आईडी बनाने में लापरवाही करने पर 271 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया गया है। राज्य परियोजना निदेशक की ओर से छात्र-छात्राओं की अपार आईडी बनवाने के लिए आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य को समय अवधि पर अपार आईडी बनवाने के लिए निर्देश दिया गया। एक देश-एक छात्र योजना के तहत आधार की तर्ज पर अपार आईडी पर इस समय शिक्षा विभाग की ओर से सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है । मकसद यह है कि विद्यार्थियों को देश के किसी भी स्कूल में दाखिला लेने में कोई परेशानी न हो। विशेष बात यह है कि इस आईडी को डीजी लॉकर से भी जोड़ा जाना है, ताकि विद्यार्थी अपने समस्त प्रमाण पत्र व अन्य शैक्षिक प्रमाण पत्र सुरक्षित रख सके। नवंबर 2024 में इसे अनिवार्य करते हुए इसे जल्द जनरेट करने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए थे। ताजा हालात यह है कि इसे लेकर परिषदीय स्कूलों के अलावा प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों की ओर से भी हीलाहवाली की जा रही है। निर्देश के दो माह बाद भी 50 प्रतिशत भी अपार आईडी नहीं बन पाई है। समीक्षा में परिषदीय स्कूलों की स्थिति तो थोड़ी बेहतर है, लेकिन प्राइवेट स्कूलों में इसे जनरेट करने की प्रक्रिया बेहद धीमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed