फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mother said- had got her nose cut, will not file complaint

चंद रुपये के लिए किया प्यार का कत्ल: भाई ने बंद किया मोबाइल, मां ने कहा-नाक कटवा चुकी थी, नहीं देंगे तहरीर

Tue, 21 Nov 2023 04:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Tue, 21 Nov 2023 04:37 PM IST
सार

आलोक खुशबू से बहुत प्यार करता था। आरोप है कि उसने इस प्यार की खातिर छह साल पहले गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस केस में वह दो साल तक जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद उसने खुशबू से प्रेम विवाह किया। अब लोग कह रहे हैं कि शादी के चार साल बाद ऐसा क्या हो गया कि आलोक ने कुछ रुपयों के लिए खुशबू की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Mother said- had got her nose cut, will not file complaint
आरोपी युवक आलोक सिंह का घर पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

छठ पूजा के लिए रुपये मांगने पर पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, प्रेम विवाह करने की वजह से खुशबू के मायके वालों ने तहरीर नहीं दी। भाई ने मोबाइल फोन बंद कर लिया, तो मां ने कहा कि पहले ही नाक कटवा चुकी है। पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया है। सुरौली के सुकई परसिया गांव निवासी आलोक उर्फ विपिन सिंह पड़ोस की रहने वाली खुशबू से चार साल पहले प्रेम विवाह किया था।

विज्ञापन


शादी के बाद दोनों देवरिया किराए के मकान में रहने लगे। दोनों की एक बच्ची है। बीते शनिवार को खुशबू छठ पूजा के लिए तीन हजार रुपये मांगने खेत पर चली गई थी। इसी पर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि रुपये मांगने से नाराज आलोक ने खुशबू को पीटकर मार डाला। हत्या के बाद लाश को ट्रैक्टर-ट्रॉली से लेकर कुशीनगर भाग गया। शव को जंगल में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रविवार को आरोपी आलोक को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पुलिस ने सेना में तैनात खुशबू के भाई को दी। उसने सोमवार को थाने में आकर केस दर्ज कराने की बात कही। सोमवार को सुबह सात बजे से पुलिस उससे संपर्क करने का प्रयास करने लगी, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

इसके बाद पुलिस ने गांव के प्रधान को फोन करके खुशबू की मां शांति को थाने में बुलाया। दो घंटे तक इंस्पेक्टर और सीओ तहरीर देने के लिए शांति को समझाए, लेकिन वह खुशबू को अपनी बेटी मानने के लिए तैयार ही नहीं थी। शांति ने कहा कि खुशबू ने पहले ही उनकी नाक कटवा दी है। जिस दिन वह मना करने के बावजूद आलोक से शादी की, उसी दिन हमारे लिए मर गई थी।

परिवार का कोई भी सदस्य पुलिस को तहरीर नहीं देगा। हार कर पुलिस ने गांव के चौकीदार रामप्यारे की तहरीर पर दहेज हत्या समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया। बरहज सीओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

पूछते रह गए सीओ, किसी ने नहीं खोली जुबान
घटनास्थल पर सोमवार को दोपहर में सीओ राजेश सिंह, एक दरोगा और चौकीदार पहुंचे। सीओ ने घटना के संबंध में जानकारी के लिए कई लोगों से पूछताछ की, लेकिन गांव का कोई व्यक्ति पुलिस से बात करने के लिए तैयार नहीं हुआ। सीओ गांव में करीब आधे घंटे तक रहे।

चंद रुपये के लिए किया प्यार का कत्ल
बताया जाता है कि आलोक खुशबू से बहुत प्यार करता था। आरोप है कि उसने इस प्यार की खातिर छह साल पहले गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस केस में वह दो साल तक जेल में रहा। जेल से बाहर आने के बाद उसने खुशबू से प्रेम विवाह किया। अब लोग कह रहे हैं कि शादी के चार साल बाद ऐसा क्या हो गया कि आलोक ने कुछ रुपयों के लिए खुशबू की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed