{"_id":"6855a9e9071f77b55b05c1ac","slug":"mother-and-daughter-injured-in-neighbours-attack-for-spilling-water-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-156450-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पानी गिराने पर पड़ोसी के हमले से मां-बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पानी गिराने पर पड़ोसी के हमले से मां-बेटी घायल
Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। मेहमानों केजाने के बाद बर्तन धुलने के दौरान पानी गिरने से नाराज पड़ोसी ने एक शख्स के घर चढ़कर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। हमलेे में मां-बेटी घायल हो गई। घायलों का उपचार सीएचसी सलेमपुर में कराया गया। पीड़ित ने इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी शारदा देवी पत्नी रामनक्षत्र के घर बृहस्पतिवार को मेहमान आए हुए थे। मेहमानों के जाने के बाद शारदा देवी बेटी के साथ बर्तन धुल रही थीं।
आरोप है कि पानी सड़क पर चला गया। इससे नाराज पड़ोसी उसके दरवाजे पर चढ़ आए और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट करने पर उतारू हो गए। महिला ने विरोध किया तो लाठी-डंडे से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शारदा देवी घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आई बेटी भी घायल हो गई। प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर केस दर्ज किया जाएगा। संवाद