फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mohan Babu country's heritage: Mata Prasad

देश की धरोहर हैं मोहन बाबू : माता प्रसाद

Thu, 22 Sep 2016 11:15 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 22 Sep 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Mohan Babu country's heritage: Mata Prasad
मोहन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित सभा - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। विधानसभा अध्यक्ष माताप्रसाद पांडेय ने कहा कि मोहन सिंह देवरिया ही नहीं देश के धरोहर हैं। उनके जैसा नेता विरले पैदा होते हैं। जीवनपर्यंत उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। विधायकों और सांसदों के वेतन और पेंशन बढ़ाए जाने का विरोध कर उन्होंने इसे साबित भी किया। कहते थे नेता धन के लिए नहीं सेवा के लिए राजनीति में आता है।
विज्ञापन


माता प्रसाद पांडेय बृहस्पतिवार को टाउनहाल परिसर में मोहन सिंह की तृतीय पुण्यतिथि पर आयोजित सभा को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोहन बाबू केवल सांसद, राजनेता ही नहीं बल्कि एक विचारक थे। वह नीतियां बनाने का कार्य करते थे। सदन में जब बोलते थे तो मुख्यमंत्री की भी बोलती बंद हो जाती थी। सर्वोदय आंदोलन का मामला उन्होंने विधानसभा में उठाया तो तत्कालीन मुख्यमंत्री वीपी सिंह जवाब नहीं दे पाए थे। वह जुझारू तेवर के थे। अपनी भी सरकार की आलोचना करने से नहीं चुकते थे।
विज्ञापन


संसद में सर्वोच्च सांसद का पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने अपनी योग्यता का परिचय दिया। इतने बड़े व्यक्तित्व का होने के बाद भी मोहन बाबू के अंदर कोई गुरुर और घमंड नहीं था। कभी संपत्ति का मोह नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गरीबों, बेरोजगारों के लिए उनकी बनाई नीति पर समाजवादी पार्टी काम कर रही है। मोहन सिंह की बेटी पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने कहा कि वह पिता के अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास कर रही हैं। उनके नाम से टाउनहाल परिसर में सभागार बनेगा। नगर विकास मंत्रालय की ओर से इसके लिए वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि सभागार बनाने के लिए जगह दे दी गई है।

एमएलसी रामअवध यादव ने कहा कि पूर्वांचल की माटी के लाल ने देेश की राजनीति में मजबूत दखल रखी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने कहा कि स्वर्गीय मोहन सिंह के बताए मार्ग पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि को रुद्रप्रताप सिंह, पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव, रामछबीला मिश्र, विधायक मनबोध प्रसाद, पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी, हृदयनारायण जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव और संचालन मोहम्मद इलियास अंसारी ने किया।


इस अवसर पर गेंदालाल यादव, कृपाशंकर उपाध्याय, धर्मवीर गुप्ता, व्यास यादव, बजरंग बहादुर सिंह, दीनानाथ चौधरी, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, विश्वनाथ सिंह, विजय प्रताप यादव, उमेश नारायण शाही, गिरजा त्रिपाठी, रामप्यारे यादव, रामा सिंह, जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी, आंजनेयदास जी महराज, मुराद अली बेग, अब्बास अंसारी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed