फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Mock drill was conducted in the medical college for fire prevention

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के लिए हुई मॉकडि्रल

Fri, 27 Dec 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 27 Dec 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Mock drill was conducted in the medical college for fire prevention
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग स्थित महिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को अग्नि सुरक्षा के लिए रेस्क्यू मॉक डि्रल किया गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियाें डॉक्टर, स्टाफ नर्स, एमपीडब्लू व परिसर की सुरक्षा में तैनात पूर्व सैनिकों को आग से बचाव तथा उसे बुझाने के गुर बताए। मॉक डि्रल विभिन्न भवनों में करीब एक सप्ताह तक चलेगा। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में आग से बचाव के लिए इंतजाम किए हैं। झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के बाद यहां भी आग से बचाव को लेकर मॉक डि्रल के जरिए उपकरणों को परखा गया, जो कमियां थीं उसे दूर करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देश पर नोडल अधिकारी डॉ. एसएस द्विवेदी और सहायक नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को भी आग से बचाव के लिए प्रशिक्षित करने की योजना तैयार की। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार को अग्निशमन विभाग के सीएफओ अरुण कुमार के नेतृत्व में टीम करीब दो बजे पहुुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed