फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   mla son said allegation without base

रुद्रपुर में नहीं कायम होने देंगे सपा का जंगल राज

Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Aug 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
mla son said allegation without base
विश्वविजय निषाद - फोटो : DEORIA
रुद्रपुर में नहीं कायम होने देंगे सपा का जंगल राज
विज्ञापन

रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्वविजय निषाद ने कहा
बोले, सपा प्रत्याशी रामभुआल के बेटे ने दर्ज कराया है फर्जी केस
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। न्यायालय के आदेश पर रुद्रपुर के विधायक जयप्रकाश निषाद के बेटे विश्वविजय निषाद पर लूट, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज होने के बाद उन्होंने सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामभुआल निषाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान विश्वविजय निषाद ने कहा कि रुद्रपुर में सपा का जंगल राज नहीं कायम होने दिया जाएगा। उन्होेंने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को फर्जी करार दिया। कहा कि पूर्व मंत्री के बेटे प्रवीण ने न्यायालय को गुमराह कर यह आदेश पारित कराया है।
विज्ञापन

इसकी जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मंत्री के बेटे पर लक्ष्मीपुर की एक गरीब महिला गेना देवी की कीमती जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि गेना देवी को अगवा कर उनकी बहन के हिस्से की जमीन भी उनसे जबरन बैनामा करा ली गई। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने पूर्व मंत्री रामभुआल के पुत्र प्रवीण सहित चार लोगों पर केस दर्ज किया है। इस केस से बचने के लिए जानबूझ कर इस मामले में उनका नाम घसीटा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले की न्यायायिक जांच कराएंगे। उनके ऊपर लगा लूट और छिनैती के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। पूर्व मंत्री या उनके पुत्र से उनकी कभी भी कोई बात नहीं हुई है। यह लोग राजनैतिक प्रतिद्वंदी है। सुर्खिया बटोरने के लिए मेरा और मेरे परिवार का नाम घसीट रहे हैं। उन्होंने फर्जी मुकदमे की गहनता से जांच कराकर न्यायालय को गुमराह कर जमीन हड़पने की साजिश में लगे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed