फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   MLA raised questions on the standards of the new hospital

Deoria News: नए अस्पताल के मानक पर विधायक ने उठाए सवाल

Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
MLA raised questions on the standards of the new hospital
-मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा, नवनिर्मित सिक्स बेड हॉल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपार रानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नवनिर्मित सिक्स बेड हॉल के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किए जाने और मानक के विपरीत भवनों के निर्माण कराए जाने के खिलाफ विधायक सभाकुंवर कुशवाहा ने मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी में एक सिक्स बेड हॉल का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल द्वारा किया गया है।
आज जब मैं प्रभारी चिकित्साधिकारी के आमंत्रण पर उक्त हॉल का लोकार्पण करने के लिए पहुंचा तो यह देखकर दंग रह गया कि उक्त हॉल का निर्माण बहुत ही अनियमित तरीके से करके स्वास्थ्य विभाग को कार्यदायी संस्था और ठेकेदार द्वारा इस अस्पताल को सौंप दिया गया है। उक्त हाल के निर्माण में भारी अनियमितता की गयी है तथा निर्माण के सभी मानकों का खुला उल्लंघन किया गया है। इस सिक्स बेड हॉल के निर्माण में कच्चा बालू और अन्य घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है, जिस कारण यह नवनिर्मित हॉल कभी भी ध्वस्त होकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

इसके निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया गया है, बाथरूम, शौचालय आदि बहुत छोटे तथा घटिया सामग्री से बनाए गए हैं तथा इसमें भारी भ्रष्टाचार किया गया है। इससे हमारी सरकार की छवि भी खराब हो रही है। नवनिर्मित सिक्स बेड हॉल के निर्माण में मानकों के उल्लंघन और घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग किये जाने की उच्चस्तरीय जांच तकनीकी टीम गठित कर कराते हुए कार्यदायी संस्था और ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed