फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minor brother in custody for four days in place of accused brother

आरोपित भाई की जगह चार दिन से नाबालिग भाई हिरासत में

Wed, 14 Oct 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
minor brother in custody for four days in place of accused brother
आरोपित भाई की जगह चार दिन से नाबालिग भाई हिरासत में
विज्ञापन

लार (देवरिया)। विवाह के बाद पत्नी से मामला बिगड़ने के बाद पुलिस आरोपित पति के नाबालिग भाई (14 वर्ष) को चार दिन से हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ कर रही है। जबकि पति पत्नी के विवाद का मामला न्यायालय में चल रहा है। नाबालिग की मां ने पुलिस पर बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
लार थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने ही समुदाय की युवती से प्रेम करता था। युवती ने जब शादी का दबाव बनाया तो युवक टाल मटोल करने लगा। अप्रैल में पुलिस और कुछ गांव के संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में दोनों की शादी हुई। शादी के बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव चलने लगा। मामला इतना बढ़ा कि एक दूसरे से दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन

युवक की मां के अनुसार दोनों के विवाद का मामला देवरिया न्यायालय में चल रहा है। इसके बावजूद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करने के लिए चार दिन पहले घर पर आई। युवक के नहीं मिलने पर नाबालिग बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसे चार दिन से थाने में बैठा कर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसमें उसका क्या कसूर है। इस बात की शिकायत उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है। प्रभारी निरीक्षक टीजे सिंह ने बताया कि उसके भाई के नहीं मिलने पर उसे हिरासत में लिया गया है। प्रताड़ित करने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को हिरासत में रखने का अधिकार नहीं
माननीय सुप्रीम कोर्ट और बाल संरक्षण अधिनियम 2015 के आदेशानुसार नाबालिग बच्चे को हिरासत या जेल में नहीं रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed