फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   minister of agriculture attack congress on agricultural bill

‘किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस’

Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
minister of agriculture attack congress on agricultural bill
‘किसानों को गुमराह कर रही कांग्रेस’
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि कृषि बिल पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दल किसानों को गुमराह कर रहे हैं। विपक्ष बिल की कमी बताने के बजाय किसानों में बिल को लेकर भ्रम पैदाकर उन्हें डराने में लगा है। कांग्रेस शुरू से ही किसान विरोधी काम कर रही है। उसकी गलत नीतियों से किसान कंगाल होकर आत्महत्या करता रहा है।
शनिवार देर शाम कृषि मंत्री राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद के आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कृषि बिल पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि यह बिल किसानों की तकदीर बदलने वाला है। मोदी सरकार ने एक देश एक बाजार की परिकल्पना को साकार कर किसानों को उनके उत्पाद बेचने के लिए बहुत बड़े बाजार का विकल्प दे रही है। मंडी सिंडिकेट के कारण किसानों के उत्पाद की दलाली हो रही थी। किसान को उसके उत्पाद का सही मूल्य नहीं मिल रहा था। कोटा परमिट और इंस्पेक्टर राज को बढ़ावा देने वाली कांग्रेस का कृषि सिंडिकेट टूटने से पेट फूल रहा है। उसको किसानों की नहीं, अपने कृषि मंडियों के दलालों की चिंता है। कांग्रेस की यूपीए सरकार आठ साल से कृषि बिल को लटकाती रही। वाजपेयी सरकार के स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट को लागू करने से कांग्रेस ने अपने को अलग कर लिया।
विज्ञापन

एमएसपी पर हल्ला मचाने वाले कांग्रेसियों को जानना चाहिए कि मोदी सरकार उत्पादों का एमएसपी दर फसल तैयार होने के छह माह पहले ही तय कर चुकी है। एनडीए की सरकार में एमएसपी दस से पांच लाख करोड़ के कृृषि उत्पादों की खरीदारी हो चुकी है। जबकि यूपीए के 10 साल के शासन में सिर्फ 70 हजार करोड़ रुपये का किसानों का उत्पाद खरीदा गया। उन्होंने कृषि बिल को किसानों की दिशा और दशा बदलने वाला बताया। कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की गुलामी की बेड़ी काट कर आजाद कर दिया है। अब वह अपने उत्पाद का मनमाफिक दाम लेकर बड़े से बड़े बाजार में सौदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed