फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Minister in charge Dayashankar Singh inquired about the condition of the children undergoing treatment.

Deoria News: प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने चिकित्सारत बच्चों का हाल जाना

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge Dayashankar Singh inquired about the condition of the children undergoing treatment.
मेडिकल कॉलेज में बांसी छोला खाने से भर्ती बीमार बच्चे से बात करते परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र
देवरिया। परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के साथ इलाजरत बच्चों का हाल जाना। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में हुई फूड प्वॉइजनिंग की घटना से प्रभावित छात्रों का कुशलक्षेम जानने महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश बरनवाल ने प्रभारी मंत्री को चिकित्सारत बच्चों के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने बच्चों तथा उनके अभिभावकों से सीधा संवाद कर मिल रही चिकित्सीय सुविधा के बारे में पूछा, जिस पर सभी लोगों ने संतोष जताया। उन्होंने बच्चों तथा अभिभावकों को हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त भी किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि फूड प्वॉइजनिंग की घटना के लिए जिम्मेदार किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मेस का संचालन करने वाले ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य का निलंबन भी हो चुका है। मजिस्ट्रियल जांच की रिपोर्ट के आधार पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों का स्वास्थ्य स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है। इस दौरान सीएमओ डॉ. राजेश झा, सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed