{"_id":"695ab43e3bafa0a150072534","slug":"meritorious-students-were-honored-in-maharaj-ahibharan-jayanti-celebrations-deoria-news-c-208-1-deo1009-171757-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: महाराज अहिबरन जयंती समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: महाराज अहिबरन जयंती समारोह में मेधावियों को मिला सम्मान
Mon, 05 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। बरनवाल सेवा समिति ने रविवार को शहर के देवरिया खास स्थित एक उत्सव स्थली में महाराज अहिबरन जयंती समारोह का आयोजन किया। इसमें समाज के मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभयनंदन बरनवाल ने किया।
मुख्य अतिथि राज्य कर उपायुक्त अंजेश बरनवाल, विशिष्ट अतिथि एएसपी सच्चिदानंद बरनवाल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संरक्षक संजय बरनवाल और शिखा बरनवाल ने गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत किया। इसमें गायन, नृत्य, नाटक और हास्य की प्रस्तुतियों से स्वरीत, प्रसिद्धि, कृषिका, इशिता, रिद्धिमा, श्रीनिका, देव, दीप, आराध्या, गौरी, सृष्टि, अनन्या एवं तनुष सहित कई प्रतिभागियों ने समां बांध दिया।
कार्यक्रम में अतिथियों व सलेमपुर, लार, जौनपुर, भाटपार और बरहज समितियों से आए अध्यक्षों और पदाधिकारियों आदि को माला पहनाकर स्वागत किया गया। महिला समिति की सदस्यों प्रतिभा, अमिता, रूचि, शिखा द्वारा जाति गीत और स्वागत गीत से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बरनवाल सेवा समिति के अध्यक्ष अभयनंदन बरनवाल ने विगत वर्ष में किए गए कार्यों को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
वहीं भंडार प्रमुख प्रशांत बरनवाल, सेवा सदन के कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर बरनवाल भंडार सामग्रियों, आय-व्यय और निर्माण संबंधी कार्याें का ब्योरा प्रस्तुत किया। महिला समिति की मंत्री प्रीति बरनवाल और युवा मंच के मंत्री नागेंद्र बरनवाल ने भी अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि के माध्यम से मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
इसमें राहुल पुरस्कार सिमर बरनवाल पुत्री धनेश्वर बरनवाल को मिला। वहीं रामाबाबू पुरस्कार सिद्धि बरनवाल पुत्री उमेश बरनवाल को विनय बरनवाल ने प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर बरनवाल सेवा समिति के मंत्री आशीष बरनवाल, सेवा सदन के संरक्षक त्रिलोकीनाथ बरनवाल, वरिष्ठ सदस्य हरिनाथ, महिला समिति की अध्यक्ष अनामिका बरनवाल आदि उपस्थित रहीं।
खेलकूद में बच्चों ने बढ़चढ़कर किया प्रतिभाग
जयंती समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुर्सी दौड़ में दीक्षा प्रथम रहीं। शौर्य द्वितीय व सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। क्राफ्ट गेम में रोशनी, हंस, कृतिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। गोलमाल प्रतियोगिता में अनिका, हर्षिल, आरोही, आस्था क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। सामान्य ज्ञान में प्रियल, रवि, आस्था, हर्षिल, अनीता, शौर्य क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। फैन्सी ड्रेस सीनियर वर्ग में तेजस, अंशिका, साक्षी, आद्रिका और जूनियर वर्ग में ज्ञानवी, उर्वशी, समृद्धि, अदिती, श्रावी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।