{"_id":"6a67a8d58db3311f700dfcf4","slug":"memorandum-submitted-for-improving-the-power-supply-system-deoria-news-c-208-1-deo1023-187829-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बिजली व्यवस्था सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बिजली व्यवस्था सुधार के लिए सौंपा ज्ञापन
Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। नौतन फीडर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सोमवार को बिजली निगम के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि नौतन फीडर पर बढ़ते लोड और अव्यवस्था के कारण उपभोक्ताओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि नौतन फीडर से नदी पार के नए जुड़े गांवों को हटाकर किसी अन्य फीडर से जोड़ा जाए, ताकि नौतन फीडर पर भार कम हो सके और क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके।
इसके अलावा ग्रामीणों ने मांग की कि नौतन फीडर के लिए रात के समय अलग से लाइनमैन की ड्यूटी लगाई जाए, ताकि फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जा सके।
विज्ञापन
ज्ञापन देने में कृष्ण मुरारी सिंह, मोनू साहनी,अक्षय प्रताप, अभिनव राव,ब्रिज किशोर राव, अरविन्द, सतेंद्र प्रसाद शामिल रहे। इस संबंध में एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि नौतन फीडर को बिजनेस प्लान 27-28 में दिया गया है। इसमें कंडक्टर व जर्जर तार बदले जाएंगे। संवाद