{"_id":"6156046f8ebc3e57891e53a4","slug":"memorandom-given-to-dm-deoria-news-gkp4112521184","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में डीएम को सौंपा ज्ञापन
देवरिया। कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को संपूर्ण वैश्य सेना व समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। गोरखपुर पुलिस पर व्यापारी की हत्या करने का आरोप लगाए। परिजनों के लिए सरकारी मदद की मांग की।
वैश्य सेना के अध्यक्ष रामप्रवेश गुप्ता ने कहा कि मनीष गुप्ता कानपुर से गोरखपुर घूमने के लिए आए थे। तारामंडल स्थित एक होटल में ठहरे थे। होटल में छानबीन के दौरान रामगढताल पुलिस ने निर्दोष मनीष गुप्ता बुरी तरह मारपीट कर अधमरा कर दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। ज्ञापन देने वालों में प्रदीप कुमार गुप्ता, दिव्य प्रकाश वर्मा, कौशल किशोर वर्मा, राजेश गुप्ता, तारकेश्वर गुप्ता, मंटू बाबू जायसवाल, सौरभ गुप्ता, कृष्णा जायसवाल, रवि वर्मा आदि मौजूद रहे। सयुस के प्रदेश सचिव धर्मवीर गुप्ता ने कहा कि इस घटना के बाद आम लोगों का विश्वास पुलिस से उठ गया है। गोरखपुर पुलिस ने कानून की मर्यादा को तार-तार कर दिया है। शासन और प्रशासन इस मामले को लीपापोती करने में जुटा है। इस दौरान देवेंद्र भारती, तेजप्रताप, सन्नी गोड़, अजय यादव, अशोक राजभर आदि मौजूद रहे।