{"_id":"52db491e3e8c31e5f39d2b64485bf812","slug":"member-nomination-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्य पद के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्य पद के लिए नामांकन आज
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त सीट के लिए नामांकन पत्रों का दाखिला आज होगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 30 चुनाव अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
इसके अलावा प्रशासनिक स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली है। ब्लॉक मुख्यालयों में पुलिस फोर्स तैनात रहेगी।
ग्राम पंचायत सदस्य और बीडीसी सदस्य पद के उम्मीदवार ब्लॉक मुख्यालय में सुबह10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं।
जिले के 3128 ग्राम पंचायत सदस्य और चार बीडीसी सदस्य पद के लिए 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से मतदान होना है।
उधर, संबंधित ग्राम पंचायत के रिक्त पद के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शनिवार को भी जारी रही। इच्छुक उम्मीदवार 14 फरवरी को भी नामांकन पत्र खरीद सकते हैं।
17 फरवरी को दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकता है। चुनाव चिह्न का आवंटन उसी दिन दोपहर तीन बजे से शुरू होगा।