फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Meha defeated PPganj by a margin of 6-5

Deoria News: पीपीगंज को मेहा ने 6-5 के अंतर से दी शिकस्त

Tue, 28 Jan 2025 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Meha defeated PPganj by a margin of 6-5
बरियारपुर। राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार को श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में खेला गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेहा व पीपीगंज के बीच रोमांचक रहा। मुख्य अतिथि गिरीश चंद्र तिवारी, ओएसडी शैलेश शाही व पूर्व आईपीएस स्वामीनाथ ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत की। अंत में विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों द्वारा ट्रॉफी प्रदान किया गया।
विज्ञापन

श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज का मैदान सुबह से ही दर्शकों से भरा रहा। इसमें बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, फरूआही व मृदंग नृत्य के साथ ही बिरहा व हास्य व्यंग्य के ढेला बाबा द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंच पर मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का आयोजक मंडल द्वारा माल्यार्पण, मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा मैच की शुरूआत करते ही मेहा व पीपीगंज के खिलाड़ी एक-दूसरे के ऊपर आक्रमण करते हुए देखे गए। दूसरे हाफ में मेहा द्वारा पहला गोल पीपीगंज के तरफ किया गया। उसके बाद खेल में और रोमांच पैदा हो गया। इसके बाद पीपीगंज के तरफ से एक गोल करते ही मैच एक-एक गोल से बराबर हो गया। खिलाड़ी वाद-विवाद करते हुए देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed