{"_id":"6632c930d1b034a2980ace44","slug":"mason-beaten-wife-deoria-news-c-208-1-deo1004-124616-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: राज मिस्त्री ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: राज मिस्त्री ने पत्नी को पीटा
Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 02 May 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार....
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के एक राज मिस्त्री ने पत्नी की पिटाई कर दी है। महिला ने पति पर आरोप लगाया है कि जबसे मैं बीमार पड़ी, पति ने खर्चा देना बंद कर दिया। अब छोड़ने की धमकी दे रहा है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव निवासी शिवशंकर चौहान के साथ पुष्पा देवी की शादी बीते 20 साल पहले हुई। दो बड़ी-बड़ी बेटियां और एक बेटा है। आरोप है कि तीन साल पहले लकवा मारने के बाद पति ने खर्चा देना बंद कर दिया। पुष्पा इधर-उधर से कर्ज लेकर अपनी दवा कराती है। पुष्पा का आरोप है कि सोमवार को पति घर आया और मुगदर से मारने-पीटने लगा। बांह और पीठ पर चोट के निशान हैं। पुष्पा का कहना है कि पिटाई के बाद पति घर से निकालने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने मामले से अनभिज्ञता जताई। संवाद