फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   marrage aFter changing sex

लिंग परिवर्तित करा युवक ने की शादी

Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
महराजगंज/ ब्यूरो Updated Fri, 20 May 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
देवरिया,  खुखुंदू इलाके के एक गांव के युवक ने लिंग परिवर्तित कराकर वाराणसी के रहने वाले अपने प्रेमी के साथ भटनी के मंदिर में धूूमधाम से शादी की।
विज्ञापन

शाम को गांववालों को दावत पर बुलाया था, लेकिन कोई इसमें शरीक होने नहीं पहुंचा था।

यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। 
खुखुंदू के मुजुरी बुजुर्ग गांव का रहने वाला युवक इंद्रजीत शर्मा चार वर्ष पूर्व काम की तलाश में दिल्ली गया।

वहां वह एक किन्नर के संपर्क में आ गया था। इसके चलते उसने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया। इसके बाद वाराणसी के रहने वाले युवक विजय दुबे से वह प्रेम करने लगा।

विज्ञापन

दोनों का प्रेम परवान चढ़ा तो बृहस्पतिवार को इंद्रजीत (नया नाम सुनीता) प्रेमी को लेकर गांव पहुंचा।

शुक्रवार को वे भटनी के एक मंदिर पर पहुंचे और हिंदू रीति-रिवाज के साथ शादी की। दोनों घर पहुंचे और शाम के समय गांववालों के साथ ही दोस्तों को भी दावत दिए। हालांकि, इस दावत में गांव का कोई भी आदमी शरीक नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed