{"_id":"637e62d30e0ed00163534241","slug":"mandoot-and-manpari-wiil-remove-tension-of-students-deoria-news-gkp4584989152","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विद्यार्थियों का ‘तनाव’ दूर करेंगे ‘मनदूत-मनपरी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विद्यार्थियों का ‘तनाव’ दूर करेंगे ‘मनदूत-मनपरी’
विज्ञापन
विद्यार्थियों का ‘तनाव’ दूर करेंगे ‘मनदूत-मनपरी’
चयनित 24 स्कूलों में गठित होंगे हेल्थ क्लब
विद्यार्थियों को मानसिक रूप से मजबूत एवं इसके प्रति जागरूक करने के लिए चलेगा कार्यक्रम
तनाव प्रबंधन, आत्महत्या नियंत्रण एवं अप्रिय भावनाओं को कम करने पर टीम देगी व्याख्यान
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। हाईस्कूल व इंटर के विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत करने और इससे संबंधित समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए चयनित 24 माध्यमिक स्कूलों में हेल्थ क्लब का गठन होगा। जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम निर्धारित तिथि में इन स्कूलों में जाकर तनाव प्रबंधन, आत्महत्या नियंत्रण, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण सहित छात्र-छात्राओं को विषय से संबंधित अन्य जानकारियां देंगी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों में से ही मनदूत एवं छात्राओं में से मनपरी नामित की जाएगी।
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम चयनित विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के साथ ही स्क्रीनिंग करेगी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में स्वास्थ्य समस्याओं एवं उपचार के लिए हेल्थ क्लब भी बनाया जाएगा। संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य के सहयोग से विद्यार्थियों में से ही मनदूत व मनपरी नामित किया जाएगा। इन्हें लाइफ स्किल, अप्रिय भावनाओं को कम एवं इससे मुकाबला करने, मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लक्षण एवं पहचान संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
नवंबर से 16 मार्च तक चयनित स्कूलों में चलेगा कार्यक्रम
माडर्न सिटी मान्टेसरी इंटर कॉलेज देवरिया में 22 नवंबर, जनता इं.कॉ. पिपरा कछार रुद्रपुर में 25 नवंबर, राजकुमारी सुशीला देवी गुलाबी त्रिपाठी कन्या इं.कॉ.रुद्रपुर में 30 नवंबर, बीआरडी इं. कॉ.देवरिया में एक दिसंबर, कस्तूरबा राजकीय बालिका इं. कॉ. देवरिया में आठ दिसंबर, श्री बंधुनाथ इं.कॉ. मायापुर इमिलिया भटनी में 13 दिसंबर, महाराजा अग्रसेन इं. कॉ. देवरिया में 14 दिसंबर, श्री गांधी इं.कॉ. रेवली बरहज में 17 दिसंबर, दीनदयाल इंटर कॉलेज देवरिया 27 दिसंबर, सर्वोदय इं.कॉ.फतेहपुर टेघरा सलेमपुर में 28 दिसंबर, देवरहा बाबा इं.कॉ.बरहज में सात जनवरी 2023, बीएन इं.कॉ. मझौलीराज में 11 जनवरी, युग निर्माण शिक्षण संस्थान देवरिया में 17 जनवरी, अग्रेसन गर्ल्स इं.कॉ. 24 जनवरी, श्रीमती इंदिरा गांधी इं.कॉ.टाउनहाल देवरिया में नौ फरवरी, सतासी इं.कॉ. रुद्रपुर में 11 फरवरी, अनंत आदर्श इं.कॉ.गनियारी में 14 फरवरी, श्री गांधी इं.कॉ.महुआपाटन तरकुलवा में 21 फरवरी, गंगा प्रसाद इं.कॉ.मझगांवा में 25 फरवरी में, किसान इं.कॉ.करजहां बरहज में 28 फरवरी, बेगम लतिफुुन निशा इं.कॉ.देवरिया में दो मार्च, प्रेस्टिज ट्यूटोरियल इं.कॉ. देवरिया में चार मार्च, कलिंद इं.कॉ.खरजरवा में 14 मार्च, राजकीय इंटर कॉलेज देवरिया में 16 मार्च को आयोजन होगा।
विज्ञापन
कोट
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम तिथिवार माध्यमिक विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों व शिक्षकों को लाइफ स्किल, तनाव प्रबंधन, आत्महत्या नियंत्रण के बारे में जागरूक करेगी। चयनित स्कूलों के प्रधानाचार्य इसमें उनका पूरा सहयोग करेंगे।
-डॉ. विनोद कुमार राय, डीआईओएस