फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   makpa protested

Deoria News: माकपा ने बिजली के निजीकरण के खिलाफ दिया धरना

Fri, 26 Jan 2024 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 26 Jan 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
makpa protested
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी कार्यकर्ताओं ने बिजली निगम के निजीकरण के खिलाफ बृहस्पतिवार को लार सब स्टेशन पर धरना दिया। धरना के अंत में एसडीओ लार को ज्ञापन सौंपा।

माकपा राज्य कमेटी के सदस्य सतीश कुमार ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से एक-एक करके सभी सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। आजाद भारत में डॉ. आंबेडकर ने कहा था कि बिजली एक सामाजिक जरूरत है। इसे नो प्राफिट नो लॉस के आधार पर देखा जाना चाहिए, लेकिन भाजपा की अटल सरकार ने इस कानून को बदल कर बिजली के मौलिक अधिकारों को निजी हाथों में सौंपने का कानून बना दिया। जनहित को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य किया जाना चाहिए। बिजली के निजीकरण पर तत्काल रोक लगाया जाना चाहिए। 29 जनवरी को सलेमपुर विद्युत केंद्र पर धरना और पांच फरवरी को विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय देवरिया में धरना-प्रदर्शन की घोषणा की।
विज्ञापन

इस दौरान हरेकृष्णा कुशवाहा, संजय गोंड, बलिंदर मौर्य, सुशील यादव, राम छोटू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed