फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Maintained relations with brother's sister-in-law on the pretext of marriage

Deoria News: शादी का झांसा देकर भाई की साली से बनाता रहा संबंध

Sun, 17 Mar 2024 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Maintained relations with brother's sister-in-law on the pretext of marriage
- अब कर रहा इन्कार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना
विज्ञापन

- पीड़ित का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने का लगा रहा है चक्कर, एसपी से भी लगाई गुहार
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर एक युवक भाई की साली से शारीरिक संबंध बनाता रहा और अब इन्कार कर रहा है। पीड़ित लड़की का पिता केस दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर लगा रहा है। उसने एसपी संकल्प शर्मा से भी न्याय की गुहार लगाई है। उधर, युवक के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर रखी है। अगले माह ही शादी होने वाली है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में वर्ष 2021 में हुई। शादी के बाद से उसके पति का भाई उसके मायके आने-जाने लगा। इसी बीच उसकी छोटी बहन से उसकी नजदीकियां बढ़ने लगीं। धीरे-धीरे मामला प्रेम-प्रसंग तक पहुंच गया। युवक भाभी की बहन को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब इसकी जानकारी लड़की के पिता को हुई तो वह बेटी का रिश्ता लेकर बड़ी बेटी की ससुराल पहुंचे।
विज्ञापन

इस रिश्ते को लड़के के घरवालों ने ठुकरा दिया, जबकि दोनों के बीच चल रहे प्रेम-प्रसंग की बात लड़के के घर वाले जानते थे। जब रिश्ते की बात नहीं बनी है तो लड़की के पिता ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने जब कार्रवाई नहीं की, तो पिता एसपी संकल्प शर्मा के पास पहुंच गए और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि इंस्पेक्टर दिलीप सिंह को निर्देश दिया गया है कि पीड़ित को बुलाकर केस दर्ज करें। महिला से संबंधित अपराध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed