फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   lover beloved flew away

Deoria News: 12वीं की छात्रा को लेकर प्रेमी फरार

Tue, 27 Feb 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 27 Feb 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
lover beloved flew away
- खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला, मां की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में 12वीं कक्षा की छात्रा को लेकर गांव का ही प्रेमी युवक फरार हो गया है। दो दिन खोजबीन करने के बाद जब कहीं पता नहीं चला तो छात्रा की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस से बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सोमवार को गांव के प्रेमी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि सर्विलांस से मोबाइल फोन ट्रेस कर प्रेमी को गिरफ्तार किया जाएगा।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। गांव का एक 21 वर्षीय युवक ने छात्रा को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया है। तकरीबन डेढ़ सालों से प्रेमी युवक छात्रा के पीछे पड़ा था। उससे बात करने के लिए मोबाइल फोन भी खरीद कर दे रखा है। जबकि प्रेमी युवक गुजरात में पिता के पास रहकर प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले ही वह घर आया था। चार दिन पहले छात्रा की मां ने दोनों को मोबाइल फोन पर बातचीत करते पकड़ लिया। इसके बाद छात्रा के घरवालों ने प्रेमी युवक के दरवाजे पर चढ़कर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, इसी दौरान छात्रा को भी फोन से बात करने के लिए मनाकर डांटा-फटकारा गया। आरोप है कि प्रेमी युवक छात्रा को लेकर फरार हो गया है। मां ने आसपास गांवों समेत सभी रिश्तेदारियों में फोन कर पता किया। लेकिन छात्रा का कहीं पता नहीं चला। फिर थाने पहुंचकर तहरीर दी।

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि छात्रा की मां की तहरीर पर गांव के प्रेमी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर प्रेमी-प्रेमिका की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed