{"_id":"65c3e799d33d035be8031104","slug":"lover-beloved-caught-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-118929-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मदनपुर पुलिस ने साथी के घर से प्रेमी युगल को पकड़ा, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मदनपुर पुलिस ने साथी के घर से प्रेमी युगल को पकड़ा, खलबली
Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार क्षेत्र के बताए जा रहे युगल
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर कस्बा के कोटिया मोहल्ला स्थित एक घर से बुधवार को पुलिस ने एक प्रेमी युगल को पकड़ा। उन्हें थाने लाया गया।
इसकी सूचना पुलिस ने पकड़े गए युगल के परिजनों को दी। अपने एक साथी के घर से मिले प्रेमी युगल पकड़ी बाजार क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। इसमें एक इंटर कालेज में कार्यरत शिक्षक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
कोटिया मोहल्ला स्थित एक मकान में कुछ लोगों ने युवक और युवती को जाते देखा। काफी देर तक दोनों बाहर नहीं निकले। इसको लेकर कुछ लोग कानाफूसी करने लगे। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर महिला आरक्षियों के साथ मदनपुर पुलिस ने घर पर दबिश दी। पुलिस प्रेमी युगल और उसके साथी को साथ थाने लाई।
लोगों का यह भी कहना है कि एक युवक एक इंटर काॅलेज के किसी शिक्षक का रिश्तेदार भी है। देर शाम तक थाना परिसर में दोनों के परिजनों के बीच पंचायत हुई।
मदनपुर थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।