फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lord Shri Ram's coronation took place amidst Vedic chants.

Deoria News: वैदिक मंत्रों के बीच प्रभु श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 05 Oct 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's coronation took place amidst Vedic chants.
बरहज में आयोजित रामलीला में अयोध्या पहुंचने पर राजगद्दी के समय आरती उतारती पालिकाध्यक्ष 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरहज। नगर के थाना मार्ग स्थित पुलिस चौकी के निकट मैदान में आदर्श नाट्य समिति की ओर से रामलीला मंचन किया गया है। जिसमें आखिरी दिन अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक की लीला का मंचन किया गया। इस अवसर पर जयघोष से समूचा नगर गुंजायमान हो उठा। प्रभु के राज्याभिषेक की तैयारी को लेकर पूरे नगर को तोरण-पताकाओं से सजाया गया था।

अनंत पीठ के पीठाधीश्वर आंजनेय दास, पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने वैदिक मंत्रों के बीच प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक कर आरती उतारा। प्रभु को गद्दी मिलने पर चहुंओर खुशी का माहौल था। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुदामा वर्मा, संतोष वर्मा, सियाराम दास, रामकेश्वर जायसवाल, प्रदीप गुप्ता, मनोज कुमार गुप्ता, सुधीर जायसवाल, शिवसहाय बरनवाल, अनिल बर्नवाल, अनिल चौरसिया, अमला कुशवाहा, हरिशंकर चौरसिया, रतन सोनकर, भावेश बरनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed