{"_id":"5f0b47868ebc3e637e5c6d12","slug":"lockdown-second-day-deoria-news-gkp35791706","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा, दुकानें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा, दुकानें बंद
विज्ञापन
लॉक डाउन के चलते राघव नगर के मुख्य मार्ग पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दूसरे दिन भी रहा सन्नाटा, दुकानें बंद
सड़कों पर आवाजाही भी रही कम, जरूरत पर ही घर से निकले लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा ही रहा। दवा की दुकान छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद थीं। सड़कों पर बड़े वाहनों को छोड़ दिया जाए तो इक्का-दुक्का वाहन की चल रहे थे। पुलिस जगह-जगह लोगों को रोककर चेकिंग कर रही थी।
वैसे तो शहर में रविवार के दिन बंदी रहती है। आम दिनों भी कार्यालयों में छुट्टी होने की वजह से भीड़भाड़ कम ही रहती है। लॉकडाउन होने के चलते रविवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्र में सन्नाटा रहा। कोरोना महामारी के तेजी से हो रहे फैलाव को देखते हुए लोग पहले से अधिक सतर्क भी दिख रहे हैं। जरूरत नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस चौकन्ना रहकर चेकिंग करती रही। बेवजह घूमने वालों को हिदायत देते हुए बैरंग लौटा दिया गया। एएसपी ने स्वयं लार इलाके में जाकर लॉकडाउन का हाल जाना। शहर में आने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर पुलिस का पहरा रहा। बड़े वाहनों को चेक करने के बाद छोड़ दिया जा रहा था। दो पहिया वाहन वालों से भी आने का कारण पूछा जा रहा था। माकूल जवाब नहीं देने पर उन्हें लौटा दिया जाता था। पुलिस ने बिना मास्क चलने वालों को चेतावनी दी और जुर्माना भरा। भाटपाररानी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में लॉकडाउन के दूसरे दिन रविवार को भाटपारानी नगर समेत ग्रामीण इलाकों के बाजारों और चौराहे की दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। अधिकारियों की गाड़ियां दिन भर दौड़ती रहीं। एसडीएम सौरभ सिंह व क्षेत्राधिकारी पंचम लाल के नेतृत्व में प्रशासन ने क्षेत्र में भ्रमण कर जायजा लिया। बिना मास्क के चलने वालों को कड़ी चेतावनी दी। बेलपार ढाला, रतसिया मोड़, फुलवरिया आदि जगहों पर आने-जाने वालों की जांच की गई। लोग भी समझदारी से काम कर रहे हैं। जरूरत नहीं होने पर घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। इससे पुलिस को भी सहूलियत हो रही है। बॉर्डर एरिया में मैंने खुद जांच-पड़ताल की। सब कुछ सामान्य रहा।
बरहज में सख्त रहा प्रशासन, काटे गए चालान
बरहज। लॉकडाउन के दूसरे दिन सभी दुकानें बंद रहीं। प्रशासन पूरे दिन सख्त रहा। अनावश्यक घूमने वालों के चालान काटे गए। भलुअनी, पैना, मगहरा, करुअना, कपरवार, सोनाड़ी आदि चौराहों पर संपूर्ण लॉकडाउन का असर रहा। एसडीएम सुनील कुमार सिंह, नायब तहसीलदार कमलाकांत भाष्कर, जितेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय नजर बनाए हुए थे। पुलिस सड़कों पर आने-जाने वाले वाहनों और अनावश्यक घूमने वालों के चालान काट रही थी। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि वैश्विक महामारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है।
विज्ञापन
दवा की दुकानें छोड़कर सभी दुकानें रहीं बंद
सलेमपुर/मेहरौनाघाट। लॉकडाउन के चलते रविवार को सलेमपुर व लार थाना क्षेत्र की दवा की दुकानें छोड़ कर सभी दुकानें बंद रहीं। लेकिन लोगों का आवागमन चालू रहा। क्षेत्र के चौराहों चनुकी मोड़, पिपरा चौराहा, हरेराम चौक, लक्खुमोड़, सुतावर मोड़, फत्तेहबाग सहित अन्य जगहों की दुकानें भी बंद रहीं। इस दौरान पुलिस की गाड़ी सायरन बजाते हुए पूरे क्षेत्र में भ्रमण करती रही। प्रशासन की लापरवाही से सड़कों पर बिना मास्क व हेल्मेट व तीन सवारी व चार सवारी लेकर लोगों का आवागमन चालू रहा। अपने जरूरत के कार्य के लिए लोग अपने साधन से सड़कों फर्राटे भरते रहे। बाजार बंद होने के कारण कस्बे की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा।