{"_id":"6531772fe85d4888b9080f54","slug":"little-hope-of-districts-participation-in-senior-state-badminton-competition-deoria-news-c-7-gkp1007-342028-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सीनियर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभागिता की उम्मीद कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सीनियर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभागिता की उम्मीद कम
Fri, 20 Oct 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। सीनियर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले की प्रतिभागिता की उम्मीद कम है। इस खेल में जनपद में खिलाड़ियों की संख्या नहीं होने से ऐसा माना जा रहा है। यह हाल तब है जब रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोर्ट का बैंडमिंटन हाॅल मौजूद है, हालांकि प्रशिक्षक नहीं होने से राज्य स्तरीय खेलों में यहां के खिलाड़ियों की सहभागिता नगण्य होती है।
खेल निदेशालय की ओर से 26 से 28 अक्तूबर तक प्रयागराज में पं.दीनदयाल उपाध्याय सीनियर स्टेट पुरुष- महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए सीधे मंडल ट्रायल से गोरखपुर मंडल का चयन किया जाना है। 20 अक्तूबर को मंडल ट्रायल गोरखपुर स्थित रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 11 बजे से रखा गया है। हालांकि स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन का प्रशिक्षण शिविर नहीं संचालित होने से इस खेल में खिलाड़ियों की संख्या कम है, हकीकत तो यह है कि सीनियर वर्ग में यहां खिलाड़ी हैं ही नहीं। ऐसे में यह तय माना जा रहा है कि इस स्टेट प्रतियोगिता में जनपद की प्रतिभागिता नहीं होगी।
जल्द शुरू होने वाला है बैंडमिंटन हाॅल का मरम्मत कार्य
स्पोर्ट्स स्टेडियम में दो कोर्ट का बैडमिंटन हॉल है। यहां शौकिया आने वाले ही निर्धारित फीस देकर सुबह व शाम प्रैक्टिस करते हैं। इसमें कुछ सरकारी विभागों के अफसर भी शामिल हैं। अक्तूबर में पंजीकरण कराने वाले को पहले माह 1360 रुपये और इसके बाद 350 रुपये प्रतिमाह देना होता है। 18 वर्ष से कम आयु वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षक नहीं होने की बात कह लौटा दिया जाता है। जिम्मेदारों की ओर से भी प्रशिक्षक नहीं दिए जाने से इस खेल के खिलाड़ियों की नर्सरी तैयार नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
बैडमिंटन सीनियर वर्ग में यहां खिलाड़ी नहीं हैं। हालांकि जिला निवासी जो खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेना चाहते हैं वह सीधे मंडलीय ट्रायल में भाग ले सकते हैं। स्टेडियम में बैंडमिंटन कोर्ट मौजूद है। खेल निदेशालय से प्रशिक्षक की मांग भी हर सत्र में की जाती है। जल्द ही बैडमिंटन हाॅल का मरम्मत कार्य भी शुरू होने वाला है।
-राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी