{"_id":"64a1bc8957d05b4ac509551b","slug":"leaflet-handed-over-for-the-arrest-of-the-accused-of-murderous-attack-on-lekhpal-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-360-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लेखपाल पर जानलेवा हमला के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लेखपाल पर जानलेवा हमला के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए सौंपा पत्रक
विज्ञापन
शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर लेखपाल संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उर्फ अलखी छापर गांव में एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम के साथ स्थलीय जांच करने गए हलका लेखपाल पर जानलेवा हमला के मामले में एक सप्ताह बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज लेखपाल संघ ने एसडीएम को पत्रक सौंपा है। इसमें अविलंब गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
जिले के लेखपाल संघ ने उपजिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह को पत्रक देकर बताया है कि लक्ष्मीपुर गांव के दामोदर दुबे के प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए 24 जून को एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार रमेश चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व टीम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर अभिलेखीय व स्थलीय जांच कर रही थी। इस बीच सरवन पुत्र खेदन, धर्मेंद्र, उगेंद्र, बिपेंद्र पुत्र सरवन व प्रभाकर पुत्र योगेंद्र द्विवेदी भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए सरकारी अभिलेखों को फाड दिए। कोटेदार प्रभाकर के उकसाने पर धर्मेंद्र ने धारदार हथियार टांगी से राजस्व टीम पर हमला बोल दिया, जिससे हलका लेखपाल रामरूप सिंह के पैर में कई जगह कट गया और उनके कंधे पर गंभीर चोट आई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित हलका लेखपाल की तहरीर पर 25 जून को पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी काम में बांधा डालने, बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। लेखपाल संघ ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर आरोप लगाया है कि केस दर्ज होने के एक सप्ताह बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी बेखौफ घूम रहे हैं और लेखपाल को फोन कर समझौते का दबाव बना रहे हैं। ऐसा न होने पर धमकी दे रहे हैं। पत्रक देने वालों में लेखपाल संघ के जिलामंत्री संतोष कुमार, तहसील अध्यक्ष रवि कुमार पटेल, तहसील मंत्री शैलेश कुमार, शैलेष कुशवाहा, मनोज सिंह, पवन यादव, दिवाकर झा व पीड़ित लेखपाल रामरूप सिंह आदि मौजूद रहे।