फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Lawyers protested for the third day over the death of an advocate.

Deoria News: अधिवक्ता की मौत पर वकीलों ने तीसरे दिन भी किया प्रदर्शन

Thu, 09 Apr 2026 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lawyers protested for the third day over the death of an advocate.
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन देवरिया ने बरहज तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार सिंह की मौत को लेकर लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी प्रदर्शन किया। एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि प्रशासनिक उत्पीड़न और धमकियों के कारण अधिवक्ता को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग किया।
विज्ञापन


सदर तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी और मंत्री विजयसेन यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बैठक कर घटना की कड़ी निंदा की। वकीलों का कहना है कि वे पिछले तीन दिनों से शांतिपूर्ण विरोध कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। एसोसिएशन के अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने कहा कि यदि दोषी ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी और संबंधित एसडीएम व राजस्व कर्मियों के निलंबन की कार्रवाई तुरंत नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने कहा कि बरहज तहसील के लक्ष्मीपुर निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता बिजेंद्र कुमार सिंह की निजी चकनाली की जमीन पर ग्राम प्रधान और उनके पुत्रों द्वारा जबरन सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था। अधिवक्ता और उनके परिजनों ने जब इसका विरोध किया, तो प्रधान और उनके समर्थकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि मौके पर मौजूद एसडीएम बरहज ने अधिवक्ता का पक्ष सुनने के बजाय उन्हें और उनके पुत्रों को गंभीर परिणाम भुगतने और आजीवन जेल भेजने की धमकी दी। इस अपमान और मानसिक दबाव के कारण अधिवक्ता को मौके पर ही दिल का दौरा पड़ा और उनकी मृत्यु हो गई। प्रदर्शन में अजय कुमार श्रीवास्तव, नीलकंठ तिवारी, शिव शरण यादव, राघव पांडेय, गोविंद शर्मा, कमल मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार शाही, रामशरण यादव, सुरेंद्र निषाद, राजाराम प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed