{"_id":"61b78c63bfc99d725552f8c1","slug":"lawyers-protest-postponed-deoria-news-gkp419765975","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का आंदोलन स्थगित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का आंदोलन स्थगित
अधिवक्ता की पिटाई पर आंदोलन कर रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। अधिवक्ता की पिटाई के मामले को लेकर जारी अधिवक्ताओं की हड़ताल सोमवार को आम सभा की बैठक के बाद स्थगित कर दी गई। इसमें चर्चा हुई कि डीएम ने पांच जनवरी के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव आयोग का निर्देश है कि कोई स्थानांतरण नहीं हो सकता। ऐसे में एसडीएम को हटाना संभव नहीं है। ऐसे में आंदोलन को स्थगित करने के निर्णय पर अधिवक्ताओं ने मुहर लगा दी।
अधिवक्ता विष्णु जायसवाल ने आरोप लगाया है कि कोतवाली पुलिस घर से ले जाकर उनकी पिटाई की है। जबकि पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत कर कहा कि ऐसी कोई घटना ही नहीं हुई है। कोई साक्ष्य हो तो अधिवक्ता प्रस्तुत करें। इस मामले को लेकर अधिवक्ता दो दिसंबर से आंदोलन कर रहे थे। डीएम ने दस अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल बुलाकर वार्ता की। डीएम की वार्ता के क्रम में सोमवार को अधिवक्ताओं ने आम सभा में चर्चा करने के बाद आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर सिंगासन गिरी अध्यक्ष, मनोज राय, लल्लन मिश्रा, प्रबोध श्रीवास्तव, अविनाश कुमार, अजय राय, कुंदन, सुभाषचंद्र राव, दिव्यांश पति त्रिपाठी, प्रकाश तिवारी निराला, राजीव श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, सुशील मिश्रा आदि मौजूद रहे।