फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Law and order in BJP government: Shivpal

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट: शिवपाल

Mon, 18 Jan 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Law and order in BJP government: Shivpal
बरहज के करमटार गंगा में आयोजित सभा को संबोधित करते प्रसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : DEORIA
भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था चौपट: शिवपाल
विज्ञापन

देवरिया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने गौरीबाजार, बैतालपुर, पुरवां चौराहा, शहर के सुभाष आदि स्थानों पर उनका स्वागत किया। शिवपाल सिंह का काफिला बरहज क्षेत्र के करमटार शेर खां में पहुंचा तो वहां फूल-मालाओं से कार्यकर्ताओं ने उन्हें लाद दिया।

करमटार शेरखां में आयोजित कार्यक्रम में प्रसपा लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि देश के सामने ढेर सारी चुनौतियां हैं। भाजपा ने देश और प्रदेश को तीन माह में भ्रष्टाचार मुक्त करने वादा किया था, लेकिन सूबे में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 के लिए कमर कस कर तैयार रहने को कहा। जिलाध्यक्ष गिरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि जनहित के लिए पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। कार्यक्रम को प्रांतीय नेता विनय सिंह अमेठिया, यशवंत यादव, सियाराम, दीनदयाल यादव, छठ्ठू यादव, पवन यादव, जितेंद्र यादव आदि ने संबोधित किया। इस दौरान लीलावती देवी, ऊषा देवी, पवन यादव, शिवदयाल कन्नौजिया, इंद्रजीत यादव, मोहन यादव, वीरेंद्र यादव, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed