{"_id":"68715c1d62273291e60346a4","slug":"large-consignment-of-liquor-crossed-rampur-buzurg-border-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-158082-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रामपुर बुजुर्ग बॉर्डर से पार हुई शराब की बड़ी खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रामपुर बुजुर्ग बॉर्डर से पार हुई शराब की बड़ी खेप
Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुजुर्ग। बिहार राज्य के मैरवा पुलिस ने शुक्रवार के भोर में धरनी छापर चेकपोस्ट से एक डीसीएम गाड़ी में रखे अंडा की खेप में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब चंडीगढ़ निर्मित बताई जा रही है। पुलिस चालक को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार किए गए चालक की पहचान चंडीगढ़ के कपिल वर्मा के रूप में हुई है। चालक के पास से दो मोबाइल भी बरामद हुआ है।
वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने डीसीएम गाड़ी से 3908 लीटर शराब बरामद की है। जिसकी बाजार में कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
थाना प्रभारी मैरवा भरत साह ने बताया कि डीसीएम गाड़ी में अंडा गत्ते में छिपाकर बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से सीवान के लिए ले जाई जा रही थी। पकड़ी गई अंग्रेजी शराब के कई ब्रांड की थी। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ और मोबाइल फोन की जांच में जुटी हुई है। शराब के मामले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।