{"_id":"67c6010e289e60988209ed6d","slug":"laborers-body-found-hanging-from-a-tree-deoria-news-c-208-1-deo1004-148457-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 03 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
भटनी। साहोपार गांव में मौसेरी बहन की तिलक समारोह से लापता मजदूर का शव परसौनी गांव के पास सोमवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। शिकायत पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सल्लहपुर गांव का रहने वाला था और फतेहपुर टेघरा से तिलक में शामिल होने गया था। भटनी के सल्लहपुर गांव निवासी विपिन कुमार (32) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब तीन साल से वह खुखुंदू गांव स्थित अपने ससुराल में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। रविवार को फतेहपुर टेघरा गांव से मौसी की लड़की का तिलक साहोपार गांव गया था। इसमें विपिन भी दोस्तों के साथ समारोह में शामिल होने गए था। तिलक चढ़ने के बाद करीब साढ़े दस बजे वह अचानक वहां से लापता हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला।
सोमवार तड़के लोगों ने परसौनी गांव के समीप पेड़ से लटकी एक लाश देखी। इसकी सूचना पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर जुटी भीड़ में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को बुलाया। जानकारी पर पहुंची पत्नी पति का शव देख दहाड़े मार कर रोने लगी। उसने हत्या की बात कहते आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है। थानेदार अश्वनी प्रधान ने बताया कि पेड़ से लटका एक मजदूर का शव मिला है।