{"_id":"67b4e312d863889a7907694e","slug":"kushinagar-won-the-title-by-defeating-deoria-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-147456-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कुशीनगर ने देवरिया को हराकर जीता खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कुशीनगर ने देवरिया को हराकर जीता खिताब
Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
ओपन स्टेट आमंत्रण क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता बनी कुशीनगर की टीम को ट्राॅफी प्रदान करते अति
देवरिया। ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर पुरुष टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में कुशीनगर की टीम ने देवरिया छात्रावास को रोमांचक मुकाबले में 28 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 21 गेंद में 54 रन और गेंदबाजी में एक विकेट लेकर जीत में अहम योगदान देने वाले राहुल यादव को मैन ऑफ द मैच, चार मैच में 105 रन बनाने वाले छात्रावास के कप्तान आकाश गुप्ता को बेस्ट बल्लेबाज और चार मैच में 11 विकेट झटकने वाले अमित शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार की सुबह देवरिया छात्रावास के कप्तान आकाश गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कुशीनगर की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए, जिसमें राहुल यादव ने 21 गेंद पर पांच चौके और पांच छक्के की मदद से 54, जयदीप सिंह व शुभम चैधरी ने 22 -22, मंथन प्रसाद 20 तथा अमित शर्मा ने 16 रन का योगदान दिया। देवरिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आकाश गुप्ता ने दो तथा प्रांजल रावत, अनूप यादव, प्रांजल पांडेय व उत्कर्ष घर दुबे ने क्रमशः एक-एक विकेट प्राप्त किया। 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवरिया छात्रावास की टीम 19.2 वें ओवर में 137 रनों पर ऑल आउट हो गई, जिसमें अश्मित पटेल एवं लोकेश शुक्ला ने 25-25, आकाश गुप्ता ने 19, अनूप यादव ने 15 तथा संदीप यादव ने 12 रन का योगदान दिया। कुशीनगर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित शर्मा ने चार ओवर में 19 रन चार विकेट, सत्य प्रकाश तिवारी व राम प्रकाश ने क्रमशः दो-दो तथा शुभम चौधरी एवं राहुल यादव ने एक- एक विकेट चटकाए।