फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Kundauli cow shelter center in-charge suspended, caretaker replaced

Deoria News: कुंडौली गो आश्रय केंद्र के प्रभारी निलंबित, केयरटेकर बदला

Wed, 09 Sep 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 09 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Kundauli cow shelter center in-charge suspended, caretaker replaced
कुंडौली गो आश्रय का अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने किया निरीक्षण
लार रोड। गो आश्रय केंद्र कुंडौली में 13 बछड़ों की मौत के बाद मंगलवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र के प्रभारी और जिला पंचायत के निरीक्षक पारसनाथ दूबे को निलंबित कर दिया। केयरटेकर को भी बदल दिया। परिसर से गंदगी हटवाने और व्यवस्था में सुधार के लिए जिला पंचायत के जेई को जिम्मेदारी दी गई है। बीमार पशुओं का इलाज भी कराया गया।
विज्ञापन

कुंडौली चौराहे पर स्थित गो आश्रय केंद्र में 45 लावारिस गोवंश रखे गए हैं। एक सप्ताह पहले यहां तैनात केयरटेकर कहीं चला गया। भूख-प्यास से बेहाल 13 पशुओं की तीन दिन में मौत हो गई है। यह मामला मीडिया में आने के बाद मंगलवार को जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अर्जुन सिंह ने पशु आश्रय केंद्र पहुंचकर निरीक्षण किया। परिसर में चारों तरफ गंदगी और बीमार पशु मिले। पर्याप्त मात्रा में भूसा-दाने का भी इंतजाम नहीं था।
विज्ञापन

अपर मुख्य अधिकारी ने जिला पंचायत के जेई दिनेश कुमार को परिसर में नाली दुरुस्त कराने, फर्श को एक फुट ऊंचा उठाने, नाद के पास पानी लीकेज को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। गंदगी देखकर नाराजगी जताते हुए तुरंत साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा विभाग के डाॅ. अजय कुमार जायसवाल, डाॅ. वेद प्रकाश, डाॅ. राम श्याम सिंह, छोटन सिंह आदि ने पशुओं की जांच की। अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि तीन केयरटेकरों को पशुओं की देखभाल में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
डीएम के संज्ञान में आया मामला, तब जागे जिम्मेदार
कुंडौली गो आश्रय केंद्र में गोवंश की मौत का मामला तीन दिन से चल रहा था। ग्रामीण इसके लिए अपने स्तर से अधिकारियों से शिकायत भी कर रहे थे मगर कोई इसका संज्ञान नहीं ले रहा था। सोमवार को मामला मीडिया में आने के साथ ही डीएम मधुसूदन हुल्गी की जानकारी में आया। देर शाम डीएम ने एसडीएम सलेमपुर से इस पर जानकारी मांगी। इसके बाद एसडीएम ने जिला पंचायत, पशुपालन विभाग और ब्लॉक के जिम्मेदारों को मौके पर जाने के निर्देश दिए। मंगलवार को पशुपालन विभाग के डॉक्टर व कर्मचारी बीमार पशुओं का इलाज करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed